• India
Kolkata Earthquake, West Bengal Earthquake, 5.5 Magnitude Earthquake, Bangladesh Khulna Earthquake, South Bengal Tremors, India Earthquake News, GSI Report, USGS Update, Breaking News Kolkata, Earthquake Today | देश/विदेश
देश/विदेश

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके, 5.5 तीव्रता से दहला शहर

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में शुक्रवार दोपहर 1:22 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। केंद्र बांग्लादेश के खुलना जिले में बताया गया है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप दोपहर 1:22 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी ज्यादा थी। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। अचानक से आए भूकंप के झटकों ने हर किसी को चौंका दिया। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मेंत्री सुकांत मजूमदार मंच पर थे। तभी झटके। वह स्तब्ध रह गए। भूकंप के झटके भारत और बांग्लादेश में महसूस किए गए।

कहां पर था भूकंप का केंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 फरवरी को कोलकाता और आस-पास के इलाकों में 5.0 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का सेंटर बांग्लादेश में खुलना से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 बताई गई है। भारत और बांग्लादेश की सीमा पर भूकंप के झटकों का काफी ज्यादा तीव्रता से महसूस किया गया। दिन में आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए।

छत-दीवारों से टंगे समान झूलने लगे

कोलकाता में ऊंची बिल्डिंग से लोग बाहर निकल आए। लोगों के झटके महसूस किए जाने के बाद खौफ देखा गया। घरों में दीवारों और छत से ढंगी चीजें हिलने लगीं। भूकंप आने का समय दोपहर का रहा। ऑफिसों में इस वक्त पर ज्यादा लोग लंच की तैयारी में जुटे थे। तभी भूकंप के झटकों ने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया। ऊंची बिल्डिंगों में मौजूद लोग नीचे और खुली जगह की तरफ भागे।

तीसरी बार आया भूकंप

पिछले दो महीने में तीसरी बार कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कांग्रेस से जुड़े विनय कुमार डोकानिया ने एक वीडियो साझा करके लिखा कि कोलकाता में 1 मिनट तक चले भूकंप के बाद लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर आ गए। यह इतना लंबा था कि सभी में घबराहट फैल गई। कई सालों में कोलकाता में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। निश्चित रूप से रिक्टर स्केल पर 6+ जैसा महसूस हुआ, हालांकि बाद में रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 ही आंकी गई।

You can share this post!

Comments

Leave Comments