• India
Jharkhand, Veer Soren, Champarai Soren, Hemant Soren, Veer Soren death, Veer Soren funeral, Jharkhand news, Political leaders, Mourning, State tribute | झारखंड
झारखंड

पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिवार को बंधाया ढांढस

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन का असमय निधन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य और परिवार में गहरा शोक।

सरायकेला : जिले का जिलिंगगोड़ा गांव गुरुवार को गहरे शोक में डूबा रहा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए. उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया.

शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है सरकार

परिजनों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सोरेन का असमय निधन केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और राज्य की जनता शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है. साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण

अंत्येष्टि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. वीर सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.

You can share this post!

Comments

Leave Comments