रांची/जमशेदपुर: Droupadi Murmu शुक्रवार को अपने निर्धारित दौरे पर झारखंड पहुंचीं। राजधानी स्थित Birsa Munda Airport पर महामहिम का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल Santosh Gangwar और मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की।
एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। प्रोटोकॉल के तहत विशेष सुरक्षा टीमों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
जमशेदपुर के लिए रवाना
औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हेलीकॉप्टर के माध्यम से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जमशेदपुर में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास
जमशेदपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परियोजना का विधि-विधान से शिलान्यास किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित यह समारोह शहर के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ।
यह भव्य मंदिर परियोजना क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।