• India
jharkhand weather update, jharkhand mausam, ranchi weather, imd alert jharkhand, rain alert jharkhand, western disturbance effect, jharkhand temperature, dhanbad weather, jamshedpur weather, devghar weather, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

झारखंड में 21 फरवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रांची समेत कई जिलों में घने बादल और हल्की बारिश की संभावना है। जानें अपने जिले का तापमान और मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी।

रांची: झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 फरवरी से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के रुख में परिवर्तन के कारण होगा। 26 फरवरी तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बादल और छिटपुट बारिश का व्यापक असर भले ही न दिखे, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिलेगा। दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि रात में ठंड कम रहेगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर और रांची में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और जमशेदपुर का 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

26 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम

आंशिक बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बादल घने होंगे और 26 फरवरी तक कुछ जिलों में हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है।

जानें अपने जिले का तापमान

  • रांची: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C

  • जमशेदपुर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 18°C

  • धनबाद: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 18°C

  • डाल्टनगंज (मेदिनीनगर): अधिकतम 29°C, न्यूनतम 16°C

  • देवघर: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 18°C

  • मैक्लूसकीगंज: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C

मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments