• India
Ranchi crime news, Kokar murder case, Ranchi police investigation, Jharkhand crime, unidentified dead body Ranchi, stone murder case, Ranchi latest news, CCTV investigation, capital crime news, Jharkhand police, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

रांची के कोकर में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

रांची के कोकर इलाके में झाड़ियों के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। आशंका है कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।

रांची: राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों के पास खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने झाड़ी के पास युवक का शव पड़ा देखा। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या की गई है। युवक के चेहरे और सिर को बुरी तरह कुचल दिया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने की कोशिश की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments