• India
jharkhand drug bust, hazaribagh police action, brown sugar seizure, inter state drug network, chatra drug case, narcotics raid jharkhand, drug peddlers arrested, jharkhand crime news, asp amit kumar, anti drug operation, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

झारखंड में 14 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर का अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त

हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में 14 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पिता-पुत्र द्वारा संचालित ब्राउन शुगर और गांजा का नेटवर्क झारखंड से उत्तराखंड और यूपी तक फैला था। 45 लाख की नशीली सामग्री, वाहन और नकदी बरामद।

नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान में 14 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाया गया, जबकि इसकी मॉनिटरिंग एएसपी अमित कुमार कर रहे थे।

तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी

कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क का संचालन चतरा जिला से किया जा रहा था।

मुख्य सरगना के रूप में गिद्धौर निवासी उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, लोआगड़ा निवासी पवन राज वर्मा और उसके पिता त्रिभुवन दांगी का नाम सामने आया है। पिता-पुत्र मिलकर ब्राउन शुगर और गांजा की सप्लाई करते थे। पवन राज वर्मा गिरफ्तार हो चुका है, जबकि उसका पिता त्रिभुवन दांगी फरार है।

45 लाख की नशीली सामग्री और वाहन जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 135.72 ग्राम ब्राउन शुगर (करीब ₹15 लाख) और दो किलो गांजा (करीब ₹30 लाख) बरामद किया गया है। कुल मिलाकर लगभग ₹45 लाख की नशीली सामग्री जब्त की गई।

इसके अलावा 64,160 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एक सफारी, एक ब्रेजा, एक स्विफ्ट कार सहित तीन चारपहिया वाहन, नौ मोटरसाइकिल और माप-तौल के लिए दो मिनी वेटिंग मशीन भी जब्त की गई हैं।

उत्तराखंड और यूपी तक फैला नेटवर्क

एएसपी अमित कुमार के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क झारखंड से लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। ब्राउन शुगर की आपूर्ति इन राज्यों तक की जाती थी। गिरोह में बड़ी संख्या में पैडलर शामिल हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

अभियान में पेलावल इंस्पेक्टर शाहीद राजा, कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, टेक्निकल सेल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments