रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 फरवरी के बीच राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इस दौरान सुबह हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस माह के अंत तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा, हालांकि अगले चार दिनों तक ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।
वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.9°C और न्यूनतम 11.2°C दर्ज किया गया।
ठंड का असर होगा कम
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान बढ़ने से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। राज्य में सर्दी पहले ही अपेक्षाकृत कम हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना है।
अगले चार दिन राजधानी का अनुमानित तापमान
-
16 फरवरी: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 12°C
-
17 फरवरी: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C
-
18 फरवरी: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 14°C
-
19 फरवरी: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 14°C
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह के समय हल्की ठंड से सतर्क रहने और बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।