• India
dhanbad news, dhanbad fire, steel gate market, steel gate sabzi bazar, saraidhela, jharkhand fire news, market fire, fire incident, local news, jharkhand news, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

धनबाद के स्टील गेट सब्जी बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में देर रात भीषण आग लग गई। कई दुकानें जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान, दमकल ने पाया काबू।

धनबाद : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और बाजार की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल की टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मेयर प्रत्याशी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलने के बाद मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि उनका आवास घटनास्थल के पास ही स्थित है।

प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। आग की घटना से बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments