• India
ranchi news, ratu thana, tilta bridge, dead body found, unidentified body, jharkhand crime, police investigation, local news, crime news, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

रातू के तिलता ब्रिज के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी रांची पुलिस

रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित तिलता ब्रिज के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तिलता ब्रिज के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शव के पास कुछ पुराने कपड़े पड़े मिले हैं। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments