• India
hazaribagh elephant attack, jharkhand elephant terror, hazaribagh news today, elephant attack jharkhand, charhi news, churchu block news, wild elephant attack india, jharkhand forest department, human wildlife conflict, elephant rampage hazaribagh, jharkhand breaking news, village elephant attack | झारखंड
झारखंड

हजारीबाग में जंगली हाथियों का तांडव, दो दिनों में 7 लोगों की जान गई

हजारीबाग में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चरही और चुरचू इलाके में हाथी के हमले से दंपति सहित 7 लोगों की दो दिनों में मौत हो चुकी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

हजारीबाग (HAZARIBAGH): झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच जंगली हाथियों का झुंड इलाके में जमकर तांडव मचा रहा है। ताजा मामला चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव का है, जहां हाथियों के झुंड ने एक दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इससे पहले हाथियों के इसी झुंड ने अंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में छह लोगों को कुचलकर मार डाला था। इस तरह बीते दो दिनों के भीतर हाथी के हमलों में कुल सात लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लगातार हो रहे हाथी हमलों के कारण हजारीबाग और आसपास के गांवों में लोग भय के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

वन विभाग के अनुसार, पांच हाथियों का यह झुंड पिछले कुछ दिनों से इलाके में घूम रहा है। इनमें से एक हाथी अत्यधिक आक्रामक हो गया है, जिसकी वजह से लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर कैंप कर हालात पर नजर रखे हुए है।

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और जंगल की ओर जाने से बचने की अपील की है। साथ ही हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments