• India
NEET UG 2026, NEET Registration 2026, NTA NEET UG, NEET Exam Date 2026, Medical Entrance Exam 2026, MBBS Admission 2026, BDS Admission 2026, BAMS Admission 2026, BHMS Admission 2026, BUMS BSMS Courses, NEET Application Form 2026, NEET Notification 2026, NTA Exam News, Medical Admission India | देश/विदेश
देश/विदेश

NEET (UG) 2026 के लिए आवेदन शुरू, 3 मई को होगी परीक्षा

NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर लें।

NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में 13 भाषाओं—असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू—में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से देश के मेडिकल संस्थानों में स्नातक स्तर के चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

NEET (UG) के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को MBBS, BDS, BVSc & AH पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत संचालित BAMS, BUMS, BSMS और होम्योपैथी के BHMS कोर्स में भी प्रवेश NEET (UG) के माध्यम से ही होगा। वहीं, सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) के अंतर्गत BSc नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए भी NEET (UG) 2026 उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है।


 NEET (UG) 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 8 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)

  • आवेदन में संशोधन: 10 मार्च से 12 मार्च 2026

  • परीक्षा तिथि: 3 मई 2026

  • परीक्षा समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे)


आवेदन शुल्क (भारत के लिए)

  • सामान्य वर्ग: ₹1700

  • सामान्य-EWS / OBC-NCL: ₹1600

  • SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: ₹1000

  • विदेशी केंद्रों के लिए: ₹9500


अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड, आंसर-की और परिणाम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments