• India
dhanbad murder, loan settlement dispute, recovery agent murder, jharkhand crime news, dhanbad news, crime news hindi, police investigation, ransom demand, jharkhand breaking news, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

लोन सेटलमेंट बना मौत की वजह, धनबाद में रिकवरी एजेंट की हत्या

धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद में रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी गई। सदर थाना क्षेत्र से शव बरामद, आरोपी विकास खंडेलवाल गिरफ्तार, फिरौती की साजिश का खुलासा।

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का रूप ले लिया। रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी गई, जिसका शव सदर थाना क्षेत्र के सूर्या हाइलैंड सोसाइटी स्थित एक घर से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

परिजनों से मांगी गई थी 15 लाख की फिरौती

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम अमित अग्रवाल के परिजनों ने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों को आशंका थी कि अमित का अपहरण कर लिया गया है। इसी बीच अमित के मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस ने तुरंत तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच में अमित के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सूर्या हाइलैंड सोसाइटी स्थित विकास खंडेलवाल के घर के आसपास मिली।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

लोकेशन के आधार पर पुलिस ने विकास खंडेलवाल को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से अमित अग्रवाल का शव बरामद किया।

लोन सेटलमेंट विवाद में रची गई साजिश

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने अमित अग्रवाल की हत्या कर दी।

हत्या के बाद मामले को अपहरण का रूप देने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के मोबाइल से फिरौती की मांग भी की थी।

इलाके में दहशत का माहौल

इस हत्याकांड के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You can share this post!

Comments

Leave Comments