• India
Chaibasa, vinay thakur raid, gst raid | झारखंड
झारखंड

चाईबासा में बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर GST का छापा, मचा हड़कंप

चाईबासा में बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर GST का छापा, मचा हड़कंप

चाईबासा से इस वक्त की बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (GST) की टीम ने चाईबासा में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के घर पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार, GST की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर विनय ठाकुर के आवास पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। टीम के पहुंचते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

 

सत्यम बिल्डर्स कंपनी के मालिक हैं विनय ठाकुर

 

बताया जा रहा है कि विनय ठाकुर सत्यम बिल्डर्स कंपनी के मालिक हैं। GST विभाग की यह कार्रवाई कंपनी के वित्तीय लेन-देन, टैक्स भुगतान और संबंधित दस्तावेजों की जांच को लेकर की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, GST अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद कागजात, कंप्यूटर, फाइलें और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी विभाग की ओर से साझा नहीं की गई है।

 

अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप

 

GST की इस कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। टीम के अचानक पहुंचने से न केवल परिवार बल्कि आसपास के लोगों में भी चर्चा तेज हो गई। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद चाईबासा में इस स्तर की GST छापेमारी देखने को मिली है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूर्व मंत्री से जुड़ा मामला होने से बढ़ी सियासी हलचल

 

इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि विनय ठाकुर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई हैं। हालांकि, इस कार्रवाई का सीधे तौर पर किसी राजनीतिक एंगल से जुड़ाव है या नहीं, इस पर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 

GST विभाग की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला कर चोरी से जुड़ा है या किसी अन्य अनियमितता को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 

जांच पूरी होने के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा

 

सूत्रों का कहना है कि छापेमारी कई घंटों तक चल सकती है। GST टीम दस्तावेजों का मिलान कर रही है और जरूरत पड़ने पर पूछताछ भी की जा सकती है।

 

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सत्यम बिल्डर्स कंपनी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments