• India
nissan magnite price hike, nissan magnite 2026 price, nissan car price hike india, nissan magnite new price, nissan magnite latest news, nissan cars news, nissan india news, auto news hindi, car price hike news, suv price hike, compact suv india, nissan magnite update, car news 2026, automobile news india, auto breaking news, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार,  | टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी

नया साल शुरू होते ही झटका: 1 जनवरी 2026 से Nissan Magnite कारें होंगी महंगी

Nissan ने भारत में 1 जनवरी 2026 से कारों की कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले से Nissan Magnite के दाम 17,000 से 32,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं।

अगर आप नए साल 2026 में निसान की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan ने भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार 1 जनवरी 2026 से Nissan की पूरी कार रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक इजाफा किया जाएगा

फिलहाल भारतीय बाजार में निसान की केवल एक ही कार Nissan Magnite बिक्री के लिए उपलब्ध है, ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर इसी कॉम्पैक्ट SUV पर पड़ेगा। यह खबर उन ग्राहकों के लिए झटका मानी जा रही है, जो Magnite खरीदने का मन बना रहे थे।

Nissan Magnite कितनी होगी महंगी?

इस साल की शुरुआत में GST में बदलाव के बाद निसान ने Magnite की कीमतों में बड़ी राहत दी थी। उस समय इसकी कीमतों में 52 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कटौती की गई थी।

वर्तमान में Nissan Magnite की एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये से शुरू होकर 10.76 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन 1 जनवरी 2026 से कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद इसके दाम करीब 17,000 रुपये से 32,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं

संभावना है कि इसके बाद Magnite की नई एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 11.08 लाख रुपये के बीच हो सकती है। बाजार में Magnite का सीधा मुकाबला Tata Punch, Hyundai Exter और Maruti Fronx जैसी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs से होता है।

2026 में तीन नई SUV लॉन्च करेगी निसान

निसान ने 2026 में भारत में तीन नई गाड़ियों को लॉन्च करने की पुष्टि भी की है।

  • सबसे पहले Gravite Compact MPV को मार्च 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह असल में Renault Triber का री-बैज्ड वर्जन होगी, जिसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन और अलग इंटीरियर कलर स्कीम देखने को मिल सकती है।

  • Gravite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।

Hyundai Creta को टक्कर देगी Nissan Tekton

फरवरी 2026 में निसान अपनी नई मिड-साइज SUV Nissan Tekton लॉन्च करेगी। यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta को टक्कर देगी।
Tekton, Renault Duster के साथ CMF-B प्लेटफॉर्म शेयर करेगी और इसमें भी समान पेट्रोल इंजन विकल्प मिलने की संभावना है।

7-सीटर SUV भी लाइनअप में

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि 2027 में Tekton के प्लेटफॉर्म पर आधारित एक 7-सीटर SUV लॉन्च की जाएगी। यह SUV इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Renault Bigster या Boreal का री-बैज्ड वर्जन हो सकती है।

अन्य कंपनियां भी बढ़ा रही हैं कीमतें

निसान का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब Mercedes-Benz, BYD और MG Motor जैसी ऑटो कंपनियां भी बढ़ती इनपुट कॉस्ट और अनुकूल न होने वाले एक्सचेंज रेट के कारण अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में अन्य कंपनियों द्वारा भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments