• India
Jharkhand News, Hemant Soren, Jharkhand Jobs, CGL 2023, Government Jobs Jharkhand, Ranchi News, Morhabadi Ground Event, Appointment Letter Distribution, Jharkhand Sarkari Naukri, Youth Employment Jharkhand | झारखंड
झारखंड

30 दिसंबर को CM हेमंत सोरेन देंगे बड़ी सौगात, 1932 युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

झारखंड में नौकरी की बड़ी खुशखबरी। CM हेमंत सोरेन 30 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में CGL 2023 के 1932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जानें किन पदों पर होगी बहाली।

रांची। झारखंड सरकार राज्य के युवाओं को नए साल से पहले बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 दिसंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 में सफल 1932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह नियुक्ति पत्र कार्यक्रम राज्य सरकार की नियुक्ति नीति और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


किन पदों पर होगी नियुक्ति? देखिए पूरी लिस्ट

इस नियुक्ति समारोह में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक व विभागीय पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जिन पदों पर युवाओं को नौकरी मिलेगी, वह इस प्रकार हैं—

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (AAO) – 847 पद

  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी – 191 पद

  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी – 249 पद

  • श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी – 170 पद

  • अंचल निरीक्षक (CI) – 178 पद

  • कनीय सचिवालय सहायक – 288 पद

  • प्लानिंग असिस्टेंट – 04 पद


युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

इस नियुक्ति से न केवल हजारों परिवारों को नई उम्मीद मिलेगी, बल्कि राज्य के प्रशासनिक कामकाज में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। सरकार का कहना है कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित इन उम्मीदवारों से सिस्टम और अधिक मजबूत होगा।


रोजगार सृजन को लेकर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। पहले भी विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की गई हैं और आने वाले समय में भी कई विभागों में बहाली प्रक्रिया जारी रहने की उम्मीद है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments