रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट शाखा में इंफोर्समेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत रंजीत टोप्पो (36 वर्ष) का शनिवार, 29 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रांची नगर निगम परिवार में शोक की लहर है।

रंजीत टोप्पो 27 मई 2026 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका इलाज पहले एक निजी अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

रंजीत टोप्पो जुलाई 2021 से रांची नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन को निगम परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है।

रांची नगर निगम परिवार ने दिवंगत रंजीत टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही, शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई है।

रंजीत टोप्पो के निधन से उनके सहकर्मियों और निगम के कर्मचारियों में गहरा शोक है।