ट्रम्प के एक्शन के बाद अवैध भारतीय प्रवासियों की वापसी शुरू, 18,000 अवैध प्रवासियों को लौटायेगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। दूसरे देशों के अवैध प्रवासियों के साथ भारतीय प्रवासियों की वापसी शुरू हो चुकी है। सोमवार को एक सैन्य विमान से भारतीय नागरिकों भारत वापसी शुरू हो गयी है। सैन्य विमान C-17 प्रवासियों को लेकर मंगलवार रात तक बुधवार पहुंचने की संभावना है। सैन्य विमान C-17 में 205 भारतीय सवार हैं। हालांकि इसके बाद शेष अवैध तरीके से रह रहे प्रवासियों की भारत वापसी कैसे होगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है।

बता दें कि निर्वासन के लिए अमेरिका में 15 लाख व्यक्तियों की पहचान की है, जिसमें करीब 18,000 भारतीय नागरिक शामिल हैं। पिछले दिनों विदेश मंत्री एस जयशंकर जब डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका गये थे तब उन्होंने वाशिंगटन में कहा था, “अमेरिका ही नहीं बल्कि अन्य देशों के लिए भी हमने हमेशा यह कहा है कि यदि हमारा कोई नागरिक वहां अवैध रूप से है, और यदि हमें यकीन है कि वे हमारे नागरिक हैं, तो हम हमेशा उनकी वैध भारत वापसी के लिए तैयार हैं।”

अवैध भारतीय प्रवासियों की क्या है स्थिति?

प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़े बताते हैं कि भारत से गये लगभग 7,25,000 अवैध अप्रवासी अमेरिका में रहते हैं, जिससे यह मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद अनधिकृत अप्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी बन गई है।

अमेरिका में H-1B वीजा वाले भी हैं भयभीत

अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों का तो मामला अलग है, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प की इस कार्रवाई से अब H-1B वीजाधारक भी काफी डरे हुए हैं, क्योंकि ट्रम्प ने इसको लेकर भी विरोध जताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने और एलन मस्क ने इसका समर्थन किया। बता दें कि अमेरिका हर साल 85,000 H-1B वीजा जारी करता है। इनमें से 20,000 छात्र हैं। H-1B वीजाधारकों में सबसे ज्यादा भारतीय हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  चौंकिये मत, यह राशन कार्ड नहीं, शादी का कार्ड है, एक ज्योतिषी ने अपनी शादी के लिए कराया था डिजाइन