कांग्रेस परजीवी पार्टी बन गयी है, जिससे गठबंधन करती है उसका वोट खा जाती है – पीएम का संसद में जवाब

Congress has become a parasitic party, - PM's reply in Parliament

लोकसभा में ‘हिंदू हिंसक जैसे भाजपा पर लगाये गये राहुल गांधी के आरोपों पर मंगवाल को सदन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन किया। 1984 के बाद से कभी भी 250 सीटें नहीं जीत सकी। आज जब वह सिर्फ 99 सीटें जीती है तो उसी से वह आत्ममुग्ध है। जबकि उसकी यह जीत उसकी नहीं, उसके सहयोगियों के कारण मिली जीत है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए यह भी कहा कि आज कांग्रेस परजीवी पार्टी बन गयी है। जिस किसी के साथ रहती है, उसका ही वोट खा जाती है। कांग्रेस की उपलब्धि तो यह है कि उसका 13 राज्यों में खाता भी नहीं खुला। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपनी उपलब्धियों को ही जीत मान रही है और ऐसा वह ‘बच्चे’ (राहुल) को खुश करने कि ले कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के बाद उसका जवाब दे रहे थे। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण दिया था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा शुरू होनी थी, लेकिन नीट मसले पर विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो सकी थी।

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन

  • अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति जी का हृदय से आभार
  • माननीयों ने जो विचार किये नियमों का पालन करते हुए किया
  • सदन की गरिमा को बढ़ाया है और अपने विचारों से
  • पहली बार चुने सांसदों का व्यवहार अच्छा।
  • झूठ बोलने के कारण विपक्ष की हार हुई
  • सफल चुनाव को पार करते हुए दिखा दिया कि दुनिया का  सबसे बड़ा चुनाव अभियान था
  • तीसरी बार देश की सेवा का मौका दिया
  • 10 सालों में हमने सफल प्रयास किया
  • 10 सालों में 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर निकले
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जारी रहेगा
  • दुनिया में भारत का गौरव हो रहा है
  • भारत को देखने का नजरिया बदला
  • सबका साथ, सबका विकास के मंत्र से साथ आगे चले
  • तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण के विचार पर चले
  • 140 करोड़ देशवासियों की सेवा का मौका मिला है
  • हमारी नीतियों, नीयत, निष्ठा पर देश की जनता ने भरोसा किया
  • गांव से लेकर शहर तक विकास के नये मौके
  • विकसित भारत का मतलब नागरिकों के लिए अवसर
  • हमारा हर पल देश की सेवा के लिए समर्पित
  • 2014 से पहले लोगों का आत्मविश्वास खो गया था
  • 1 रुपये में 85 पैसे का घोटाला होता था।
  • गैस कनेक्शन के लिए चक्कर काटने पड़ते थे।
  • गरीब को घर लेने के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी।
  • राशन के लिए  रिश्वत देनी पड़ती थी।
  • कोयले के घोटाले में बड़े-बड़े हाथ काले किये गये।
  • 2014 से पहले आतंकी जहां चाहे हमले कर सकते थे।
  • आज भारत घर में घुसकर मारता है।
  • आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
  • आज भारत का लक्ष्य बहुत विराट है।
  • भारत की बैंकिंग व्यवस्था सुधरी।
  • जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू किया।
  • आज 370 की दीवार गिर गयी है।
  • 370 की पूजा करने वाले बेनकाब हुए।
  • सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में बड़ा काम करने जा रहे हैं।
  • हम तेज गति से 3 करोड़ घर बनायेंगे।
  • हम तीसरे टर्म में तीन गुणा परिणाम लाकर देंगे।
  • एनडीए का तीसरी बार आना ऐतिहासिक।
  • चार राज्यों में एनडीए को अभूतपूर्व सफलता मिली।
  • कांग्रेस का यह तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन।
  • अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार को स्वीकार करती।
  • लेकिन यहां ‘बच्चे’ का मन बहलाने का काम हो रहा है।
  • 1984 के साथ से कांग्रेस 250 का आंकड़ा नहीं छू पायी।
  • 2024 से परजीवी कांग्रेस पार्टी जानी जायेगी।
  • कांग्रेस का जिससे गठबंधन, उसी का वोट खा जाती है।
  • कांग्रेस को ज्यादा सीटें सहयोगियों ने जितायी।
  • 13 राज्यों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
  • कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम कर रही है।
  • हर दिन नयी अफवाह फैला रही है।
  • अग्निवीर को लेकर झूठ बोला।
  • एमएसपी को लेकर झूठ बोला।
  • राफेल को लेकर झूठ बोला।
  • सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ और महापुरुषओं का अपमान किया गया।
  • बालक बुद्धि मान कर इनकी हरकत को माफ नहीं किया जा सकता।
  • सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ और महापुरुषओं का अपमान किया गया।
  • विपक्ष ने हिन्दुओं का सदन में अपमान किया है।
  • हिन्दुओं पर झूठा आरोप लगाया गया।
  • हिन्दुओं का मजाक बनाना फैशन बन गया है।
  • राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं।
  • ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिए होता है।
  • अब हिंदू समाज को सोचना होगा।
  • सरकार नीट पेपर लीक को लेकर गंभीर।
  • जो भी आरोपी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।
  • मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं।
  • सरकार कड़े कानून बना चुकी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:NEET के गुनहगारों का अब फैसला करेगी CJI चन्द्रचूड़ की अदालत, खातों की पड़ताल करेगा CBI

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *