मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को रांची स्थित श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर , रांची के नवनिर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता सुबोध कांत सहाय भी साथ थे। मंदिर के नवनिर्माण के शिलान्यास से पूर्व मंदिर में स्थापित सभी विग्रहों की भी हेमंत सोरेन ने विधिवत पूरा-अर्चना भी की। मंदिर में अनुष्ठान के दौरान मंदिर का भव्य स्वरू देखते ही बन रहा था।
अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंदिर के होने वाले नवनिर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जतायी कि यह नवनिर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा। इससे लोगों के बीच आस्था और श्रद्धा का विशेष संचार होगा।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: डॉ. भीमराव अंबेडकर को जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि