Jharkhand: सीएम चम्पाई अचानक पहुंचे होटवार जेल, हेमंत सोरेन से देर तक हुई गुफ्तगू

CM Champai suddenly reached Hotwar Jail, had a long conversation with Hemant Soren

लोकसभा चुनाव अब खत्म होने को हैं। अब पार्टियां अपनी आगे की रणनीति में जुट गयी है। इसी बीच खबर है कि झारखंड के मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। सीएम चम्पाई शुक्रवार सुबह होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार हेमंत सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच इस दौरान काफी देर तक बातचीत हुई। हालांकि सीएम और पूर्व सीएम के बीच क्या चर्चा हुई, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है। लेकिन इतना माना जा सकता है कि चूंकि अभी चुनावी माहौल है, इसलिए उसी विषय पर ही चर्चा हुई होगी। चम्पाई सोरेन के मंत्री आलमगीर आलम से भी मिलने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बिहार- झारखंड में लू का सितम… दो दिनों में लू ने ली 98 लोगों की जान, लोगों में हाहाकार

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *