केंद्र सरकार ने Chandrayaan 5 Mission को दी मंजूरी, 250 किलो का रोवर चांद की सतह पर उतारेगा ISRO

Chandrayaan 5: केंद्र सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रमा पर स्टडी करने के लिए भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 को मंजूरी दे दी है. इसको लेकर ISRO के अध्यक्ष वी नारायणन ने जानकारी शेयर की है.उन्होंने बताया है कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। चंद्रयान-5 मिशन के जरिए इसरो चांद का अध्ययन करेगा। इसरो के एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वी नारायणन ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलो के रोवर प्रज्ञान को चांद पर भेजा गया था, वहीं चंद्रयान-5 मिशन में 250 किलो के रोवर को चांद की सतह पर उतारा जाएगा।

चंद्रयान मिशन में चांद की सतह का अध्ययन किया जा रहा है। चंद्रयान-1 ने साल 2008 में सफलतापूर्वक चांद की सतह पर रसायन, खनिजों की खोज की थी और चांद की भू-स्थैतिक मैपिंग भी की थी। चंद्रयान-2 मिशन ने अपने उद्देश्य के 98 प्रतिशत काम को अंजाम दिया था। चंद्रयान मिशन-3 के जरिए चांद की सतह पर सफल लैंडिंग और रोवर से चांद की सतह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चंद्रयान-2 मिशन के तहत भेजा गया रिजोल्यूशन कैमरा अभी भी चांद की सैंकड़ों तस्वीरें भेज रहा है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड-बिहार

ये भी पढ़ें : होली के बाद तेज बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 275 अंक ऊपर