झारखंड में 13 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, एक सीट देगी आजसू को

BJP will contest on 13 seats in Jharkhand, will give one seat to AJSU

लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गुरुवार को बैठक हुई थी। बैठक लोकसभा की करीब 150 सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी। उम्मीदवारों के नाम भाजपा ने अभी फाइनल नहीं किये है, लेकिन सूत्रों से जो खबर आ रही है उसके अनुसार भाजपा झारखंड की 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका मतलब यह हुआ कि भाजपा अपनी सहयोगी आजसू के लिए 1 सीट छोड़ रही है। इसका मतलब यह भी हुई कि भाजपा और आजसू दोनों साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगी। इतना तो यह है कि दोनों जब भी मिलकर चुनाव लड़ती हैं, फायदा एनडीए को होता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग लड़कर दोनों ने अपना ही नुकसान करवाया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  झारखंड की धरती से पीएम मोदी ने दिया नारा- अबकी बार 400 के पार, गठबंधन सरकार पर जमकर वार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *