Jharkhand: रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने दाखिल किया नामांकन

BJP candidate Sanjay Seth filed nomination from Ranchi Lok Sabha seat.

लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। संजय सेठ के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, आजसू के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश महतो, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, सांसद, पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय यक एवं प्रदेश के कई पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

नामांकन से पहले रांची सांसद सह उम्मीदवार संजय सेठ ने हनुमान मंदिर, काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। संजय सेठ समर्थकों के साथ बिरसा चौक पहुंच कर भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। भाजपा के समर्थकों ने ओटीसी मैदान से मोटरसाइकिल रैली भी निकाली। संजय सेठ रोड शो करते हुए संजय सेठ मोरहाबादी मैदान पहुंच और नामांकन के पूर्व एक जनसभा को संबोधित किया।

इस बार लगता है रांची संसदीय सीट पर उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा हो सकती है, क्योंकि अब तक 25 उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। रांची सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई है। बता दें की रांची संसदीय सीट से संजय सेठ का मुकाबला कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से होगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड की सलीमा टेटे की अगुवाई में 24 सदस्यीय महिला भारतीय टीम घोषित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *