झारखंड की सलीमा टेटे की अगुवाई में 24 सदस्यीय महिला भारतीय टीम घोषित

24-member women's Indian team announced under the leadership of Jharkhand's Salima Tete

FIH Pro League में जलवा दिखायेंगी झारखंड की चार बेटियां

झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे की अगुवाई में 24 सदस्यीय महिला भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी है। भारतीय टीम की घोषणा FIH Pro League के लिए की गयी है। भारतीय टीम बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में भाग लेगी। भारतीय टीम में इस बार झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमार और दीपिका सोरेंग भारतीय टीम में अपना जलवा दिखायेंगी। बेल्जियम चरण 22 मई को शुरू होगा और 26 मई को समाप्त होगा। इसके बाद इंग्लैंड चरण 1 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। भारतीय टीम अर्जेंटीना, बेल्जियम, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ मैच खेलेगी।

महिला भारतीय हॉकी टीम
  • गोलकीपर- सविता, बिच्छू देवी खारिबाम।
  • डिफेंडर–  निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी।
  • मिडफील्डर– सलीमा टेटे (कप्तान), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर (उपकप्तान), नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी।
  • फॉर्वर्ड– मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत फिर 14 दिनों के लिए बढ़ी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *