Bihar: लालू के आदेश पर कुख्यात अशोक महतो ने 62 की उम्र में रचाई शादी, पत्नी को लड़ायेंगे चुनाव

Bihar: On Lalu's orders, notorious Ashok Mahato got married at the age of 62.

अशोक महतो बिहार का एक कुख्यात नाम है। लेकिन उनकी चर्चा इसलिए है क्योंकि उन्होंने 62 साल की उम्र में शादी रचाई है। इस उम्र में शादी करना बड़ी बात नहीं हो सकती है, बड़ी बात यह है कि वह राजनीति में अपनी धाम जमाये रखना चाहते हैं। आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण उन के चुनाव लड़ने पर संकट है, इसलिए उन्होंने शादी कर यह संकट दूर कर लिया है। चुनाव वह भले न लड़ सकें, उनकी पत्नी तो लड़ सकती है। बस, इसी लिए उन्होंने आनन-फानन में यह ब्याह कर लिया है। बता दें, ब्याह करने का आदेश उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिला था।

जहां तक लोकसभा चुनाव लड़ने की बात है तो उसके लिए परेशानी नहीं है, क्योंकि मुंगेर लोक सभा सीट से राजद उन्हें टिकट दे सकता है। चूंकि उनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए आनन-फानन अशोक महतो ने दो दिन के अंदर शादी की है। माना जा रहा है कि अब उनकी पत्नी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अशोक महतो को बुलाकर कहा था कि चुनाव लड़ो, साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि चुनाव में किसी भी तरह का कोई मुद्दा न बने इसके लिए आप शादी कर लो। महतो पहले से शादीशुदा नहीं थे। इसलिए उन्हें डर था कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो कोई न कोई कहानी बनाकर नॉमिनेशन रद्द न हो जाए। इसलिए सेफ साइड रहने के लिए उन्होंने दो दिनों में शादी कर ली। ताकि अगर उनको टिकट न मिले तो वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाएं।

बताया जाता है कि अशोक महतो को शादी के लिए पहले तो लड़की नहीं मिल रही थी। खोजबीन के बाद मंगलवार की देर रात उनकी शादी की खबर आई है। बताया जा रहा कि लड़की लखीसराय की है और बख्तियारपुर करौटा में शादी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक महतो अब अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ाएंगे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand High Court से राहुल को मिली राहत, एक माह गैर जमानती वारंट किया स्थगित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *