Jharkhand में महिलाओं को सवैतनिक मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बड़ा ऐलान

Banna Gupta announces paid maternity leave for women in Jharkhand

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार तीन महीने के अंदर महिलाओं के लिए सवैतनिक मातृत्व अवकाश की सुविधा की शुरुआत करेगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता वर्तमान में चल रहे बजट सत्र में सदन में महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि सरकार महिलाओं को सवैतनिक अवकाश प्रदान कराने जा रही है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने सदन में यह सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार और देश के कई राज्यों में शिशुओं की देखभाल के लिए महिलाओं को सवैतनिक अवकाश मिलता है, तो झारखंड में यह सुविधा क्यों नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव वित्त विभाग के पास विचाराधीन है और सरकार प्रयासरत है कि तीन महीने में महिलाओं के लिए यह सुविधा प्रदान कर दी जाये।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस-झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: प्राइवेट अस्पतालों के मनमाने चार्ज पर लगायेगा नकेल, केन्द्र सरकार को दिया आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *