Amit Shah Ranchi: आज रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

amit shah,amit shah in jharkhand,amit shah speech,amit shah in ranchi,amit shah jharkhand visit,amit shah news,amit shah ranchi visit,amit shah latest news,amit shah live,amit shah jharkhand,amit shah ranchi,amit shah ranchi news,ranchi,amit shah news today,amit shah road show,ranchi news,amit shah jharkhand rally,home minister amit shah,amit shah rally,amit shah in ranhi,bjp amit shah,amit shah rally jharkhand,amit shah speech in jharkhand, amit shah ranchi, अमित शाह, अमित शाह रांची, अमित शाह का रांची दौरा, अमित शाह झारखंड

Amit Shah Ranchi: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां BJP के कई दिग्गज नेताओं के झारखंड दौरे पर आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज झांरखड के दौरे पर रहेंगे। आज इस दौरे का साथ वह मिशन विधानसभा चुनाव की यहां शुरुआत करेंगे। बीजेपी बड़ी मजबूती के साथ यहां चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के करीभ 26 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य आज शामिल होंगे। अमित शाह आज लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर डेढ़ बजे रांची आएंगे और इसके बाद यहां के प्रभात तारा मैदान पहुंचकर प्रदेश BJP की विस्तारित कार्यसमिति की सभा में नेताओं-कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह भरेंगे। इसके बाद शाह प्रदेश BJP कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रमुख नेताओं और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर भी बैठक और विचार विमर्श करेंगे। दो सत्रों की इस बैठक में समापन समारोह गृह मंत्री शाह के संबोधन से होगा जिसमें वे आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वे पार्टी पदाधिकारी को टिप्स देंगे।

जानकारी दें कि BJP ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। बीते 18 जून को ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के प्रमुख BJP नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी, जिसमें तय हुआ था कि अगले पांच महीने के चुनावी अभियान के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो।

इसके लिए खास तौर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य में चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं बीते तीन हफ्तों के दौरान शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने तीन बार झारखंड के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

आज झारखंड दौरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची में मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढें: रांची के हरमू फल मंडी के पास हुई गोलीबारी, एक की मौत

Amit Shah Ranchi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *