Amba Prasad Song: विधायक Amba Prasad बनीं सिंगर, ED की पूछताछ से पहले लॉन्च किया अपना पहला गाना

amba prasad song, mla amba prasad song, sarhul song

Amba Prasad Song: ED की पूछताछ में शामिल होने से पहले अंबा प्रसाद ने रांची प्रेस क्लब में सरहुल पर गाए अपने एलबम को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं किसी भी परिस्थिति में घबराने वाली नहीं जब मैने कभी गलत नहीं किया तो मेरे साथ भी कुछ गलत नहीं होगा, भगवान मेरे साथ है।

सभी को प्रकृति का सम्मान करना चाहिए

सरहुल का पर्व प्राकृतिक का पर्व है। सभी को प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए सरकार को हरसंभव प्रयास करना चाहिए। सरहुल का पर्व केवल आदिवासियों का नहीं सभी का है इसे समाज के सभी वर्गों को मनाना चाहिए।

झारखंड से बाहर जाने के बाद हम अपने भाषा, अपनी संस्कृति और अपनी धुन को भूल जाते हैं। इसी को देखते हुए हमने प्राकृतिक पर्व सरहुल पर एक एलबम बनाया है जिसमें मैने अपनी आवाज दी है। उम्मीद है यह गाना सबको पसंद आएगा। पत्रकार के ईडी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज वे ईडी की पूछताछ में शामिल होगी।

इसे भी पढें: PM Modi के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी देश की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर, इस पार्टी ने दिया टिकट

Amba Prasad Song

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *