बिहार में 1.00 बजे तक 35.65 प्रतिशत मतदान, पाटलिपुत्र में सबसे ज्यादा पड़े वोट

35.65 percent voting in Bihar till 1 pm, Patliputra has the highest number of votes

बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह की सुस्त रफ्तार वोटिंग के बाद यहां वोटिंग की रफ्तार बढ़ी है। अपराह्न 1.00 बजे तक 35.65% मतदान इसका प्रमाण है। अब तक सबसे ज्यादा 40.78 प्रतिशत मतदान पाटलिपुत्र सीट पर हुआ है। बता दें बिहार की यह सीट काफी हॉट सीट है। यहां से भाजपा के राम कृपाल सिंह खड़े हैं, उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती टक्कर दे रही है। ताजा आंकड़ों में सबसे कम 29.22 प्रतिशत मतदान पटना साहिब में हुआ है।

बिहार में 1.00 बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान

  • आरा 33.07%
  • बक्सर 37.79%
  • जहानाबाद 36.66%
  • काराकाट 39.53%
  • नालंदा 32.94%
  • पाटलिपुत्र 40.78%
  • पटना साहिब 29.22%
  • सासाराम  37.12%

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड में 1.00 बजे तक हुआ 46.8% मतदान, मतदाताओं में दिख रहा वोट करने का उत्साह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *