एक साल में 5 शख्सियतों को भारत रत्न क्यों? देश पूछ रहा सवाल, जबकि 3 को ही देने का नियम

Why Bharat Ratna to 5 personalities in one year? The country is asking questions

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2024 के लिए 5 विशिष्ट लोगों के लिए ‘भारत रत्न’ दिये जाने का ऐलान किया है। वैसे तो इसको लेकर कहीं से कोई विरोध के सुर नहीं सुनाई पड़ रहे हैं, लेकिन जो जानकार हैं, वह जरूर अचरज में हैं। क्योंकि  गृहमंत्रालय के अनुसार एक साल में अधिकतम तीन लोगों को ही ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा सकता है। जबकि 2024 में पांच लोगों के नामों की घोषणा ‘भारत रत्न’ के लिए की गई है

किन-किन शख्सियतों को दिया जा रहा ‘भारत रत्न’

केंद्र सरकार ने साल 2024 में सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर के नाम की घोषणा ‘भारत रत्न’ के लिए की। उसके बाद देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के लिए सर्वोच्च सम्मान का ऐलान किया गया। अब एक साथ पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामिनाथन को ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया है। इस तरह इस साल पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। चूंकि एक साल में तीन हस्तियों के लिए ‘भारत रत्न’ दिये जाने का नियम है। इसलिए कई लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या एक साल में तीन से ज्यादा ‘भारत रत्न’ से ज्यादा हस्तियों को सम्मानित किया जा सकता है? तो बता दें कि 2023 में किसी को भी ‘भारत रत्न’ नहीं दिया गया था, और यही वजह है की भारत रत्न इस बार 5 लोगों को दिया जा रहा है। वैसे तो दो साल में कुल 6 लोगों को यह सम्मान दिया जाना चाहिए था, लेकिन यहां बता दे कि एक साल में तीन ‘भारत रत्न’ की संख्या अधिकतम है, न की तीन ही देना है। इसलिए मोदी सरकार इस साल यह सम्मान 5 लोगों को दे रही है।

किसे दिया जाता है ‘भारत रत्न’

‘भारत रत्न’ देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह पुरस्कार उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है। उसके फैसलों या कार्यों से देश का विकास हुआ हो। बता दें कि देश का पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ED के समक्ष कांग्रेस सांसद धीरज साहू की पेशी, दिल्ली के सीएम आवास से जब्त कार को लेकर पूछताछ जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *