Jharkhand: थम गया छठे चरण के चुनाव प्रचार का शोर, प्रत्याशी अब लगा रहे डोर टू डोर जोर

The noise of election campaign for the sixth phase has stopped, candidates are now going door to door

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार शाम पांच बजे थम गया। अब प्रत्याशी डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलायेंगे। 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में झारखंड में तीसरे चरण का मतदान होगा। यह चरण झारखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि रांची समेत धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में मतदान होना है। इनमें से दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने का मुकाबला है, जबकि एक सीट पर भाजपा-झामुमो के बीच मुकाबला है, वहीं एक सीट पर आजसू और झामुमो आमने-सामने होंगे। पिछले चुनावों के हिसाब से बात करें तो इन हाई प्रोफाइल इन सीटों पर भाजपा और एनडीए का कब्जा है। लेकिन इस बार विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए इस बार भाजपा को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

झारखंड में छठे चरण के मतदान की प्रमुख बातें

  • चार सीटों- रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह सीट पर मतदान
  • इस चरण में सबसे ज्यादा 93 प्रत्याशी हैं मैदान में
  • गिरिडीह में 16 और धनबाद में 25 प्रत्याशी हैं मैदान में.
  • रांची में सर्वाधिक 27 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में.
  • जमशेदपुर में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
  • रांची में भाजपा के सांसद संजय सेठ और कांग्रेस की यशस्विनी सहाय के बीच मुकाबला
  • धनबाद में भाजपा के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के बीच मुकाबला
  •  गिरिडीह में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो के बीच मुकाबला
  • गिरिडीह में जेबीकेएसएस के जयराम महतो भी ताल ठोंक रहे हैं
  • जमशेदपुर में भाजपा विद्युत वरण महतो और झामो के समीर मोहंती के बीच मुकाबला
  • छठे चरण में 2 सीट पर झामुमो और 2 सीट पर कांग्रेस लड़ रहे हैं चुनाव.
  • एनडीए में तीन सीट पर बीजेपी और एक सीट पर आजसू के प्रत्याशी मैदान में
  • चारों सीटों पर कुल 82,18,506 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
  • चारों सीटों पर कुल पुरुष मतदाता हैं 42,06,926
  • चारों सीटों पर कुल महिला मतदाता हैं 40,09,290
  • धनबाद में कुल मतदाता – 22,85,237
  • रांची में कुल मतदाता – 21,97,331
  • जमशेदपुर में कुल मतदाता – 18,69,278
  • गिरिडीह में कुल मतदाता – 18,64,660

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: रोहिणी आचार्या की मुसीबत! सारण हिंसा में केस दर्ज, बेल भी मिलना मुश्किल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *