PM Modi: तमिल मैगजीन ने देखा पीएम मोदी में 20 गुण, विश्व के किसी भी राजनेता में एक साथ इतने गुण नहीं!

Tamil magazine saw 20 qualities in Modi, no politician has so many qualities!

PM Modi: देश में इस समय लोकसभा चुनाव की गहमागहमी है। सभी पार्टियां चुनावी रणनीति में व्यस्त हैं। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय सबसे चर्चित चेहरा हैं। वैसे तो माना जाता है कि दक्षिण भारत के राज्यों में नरेन्द्र मोदी को लेकर काफी दुष्प्रचार हो रहा है। लेकिन एक तमिल मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में जो कुछ भी छापा है वह इस धारणा को गलत साबित करता है। इस तमिल मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में 20 बातें छापी हैं। ये बातें भारत ही नहीं दुनिया के किसी भी नेता पर लागू नहीं होतीं। आप भी पढ़िये ये 20 बातें हैं क्या।

मोदी के बारे में छापी गयीं 20 बातें
  1. साफ-सुथरा कपड़ा और करीने से बनाये बाल।
  2. कमांडिंग बॉडी लैंग्वेज और मर्दों वाली चाल।
  3. भगवा कपड़े में संत, यूनिफॉर्म में सैनिक और आम कपड़ो में डिवाइन राजकुमार।
  4. हर सांस में देशभक्ति और अनुशासन।
  5. किसी भी विदेशी राष्ट्र के प्रमुख के सामने ज्यादा प्रभावशाली।
  6. चुनाव में इतना वादा निभाने वाला कोई नेता नहीं है।
  7. राष्ट्र प्रथम, परिवार का कोई भी व्यक्ति निकट नहीं रहता।
  8. कभी छुट्टी नहीं ली।
  9. कभी बीमार नहीं पड़ते।
  10. जरूरत जितना ही बोलना, जरूरत जितना चुप रहना।
  11. चेहरे पर थकान नहीं। हास्य से भरपूर।
  12. भाषण और भाषा पर पूरा कमांड।
  13. विरोधियों की आलोचना और बयानबाजी से विचलित नहीं होते।
  14. विपक्ष के बेवकूफी वाले बयानों पर समय नष्ट नहीं करते। अपने काम पर ध्यान।
  15. स्वास्थ्य, परम्परा और ईमानदारी का मिश्रण।
  16. पूर्ण समर्पण और दृढ़ निश्चय के साथ निर्णय।
  17. हिन्दू संस्कृति और शान के प्रतीक
  18. आंखें किसी को भी वशीभूत कर सकती हैं।
  19. कोई कन्फ्यूजन नहीं, कोई डर नहीं, कोई स्वार्थ नहीं।
  20. 70+ की उम्र में भी एक नौजवान से ज्यादा ऊर्जा। 20 घंटे तक लगातार यात्रा और काम करने की क्षमता।

मैगजीन ने अंत में लिखा- विश्व के किसी भी राजनेता में इतने गुण नहीं मिल सकते।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह  भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को पटखनी देने की तैयारी, आप-कांग्रेस ने मिलाया हाथ

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *