AAP-Congress में बनने लगी है बात, 4 राज्यों में सहमत, पर क्या होगा पंजाब में?

Talks have started between AAP-Congress, agreed in 4 states, what will happen in Punjab?

AAP-Congress: कुछ बदले राजनीतिक माहौल का असर, कुछ आशंकाओं का डर, विपक्षी दलों के गठबंधन देर से ही सही साथ आने लगे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना दिल कुछ बड़ा किया तो ED के चंगुल में फंसते जा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस के लिए भी अपने दरवाजे खोल दिये हैं। दिल्ली और पंजाब में जहां आप एक भी सीट कांग्रेस को नहीं देना चाह रही थी, वहीं कांग्रेस को तीन सीटें उनसे ऑफर किया है। इतना ही नहीं आप ने दूसरे राज्यों में भी कुछ सीटें कांग्रेस को दी हैं। कांग्रेस के लिए खुशखबरी यह भी हो सकती है कि पश्चिम बंगाल में भी उसके लिए कुछ सीटों की जगह बन सकती है। संदेशखाली के प्रकरण से पश्चिम बंगाल में जो राजनीतिक हालात बने हैं, उसने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी कुछ सोचने को विवश किया है। खबर भी है कि ममता बनर्जी कांग्रेस के लिए कुछ सोच रही हैं। लेकिन मामला अभी भी फंसा हुआ है पंजाब में।

पहले सपा के साथ उत्तर प्रदेश और अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से सीटों का बंटवारा कर लिया है। दिल्ली ही नहीं 4 राज्यों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा हुआ है। गुजरात में 24 लोकसभा सीटों में से 2 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दिल्ली में आप नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट पर तो कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ की सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। जबकि हरियाणा की 9 सीट में से कांग्रेस 8 और 1 सीट पर आप चुनाव लड़ने जा रही हैं। गोवा की  2 सीटों पर कांग्रेस के ही उम्मीदवार होंगे। लेकिन पंजाब को लेकर अब तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कोई समझौता नहीं हो सका है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी आ रहे धनबाद, सिंदरी फर्टिलाइजर के अलावा बहुत कुछ देंगे पीएम

AAP-Congress

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *