7.5 तीव्रता के भूकम्प से हिला ताइवान, तस्वीरों-वीडियो में दिख रहा वीभत्स मंजर

Taiwan shaken by 7.5 magnitude earthquake, gruesome scene visible in pictures

पिछले 25 सालों के ताइवान के इतिहास में जबर्दस्त भूकम्प आया है। 7.5 की तीव्रता वाला यह भूकम्प इतना जबर्दस्त था कि वहां कई बड़ी बिल्डिंगें या तो गिर गयीं या फिर बुरी तरह से टेढ़ी हो गयी है। इन बिल्डिंगों को देखकर ही डर लगने लगता है। इस भूकम्प में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। वैसे तो ताइवान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। लेकिन 1999 में आया भूकम्प इतना जबरदस्त था कि करीब 2500 लोगों की मौत हो गयी थी और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए थे। ताइवान में बुधवार को यह भूकम्प करीब 8 बजे के आसपास आया था। पहले 7.5 और फिर 7.2 तीव्रता के भूकंप के 2 झटके लगे।

1999 में आया था शक्तिशाली भूकम्प

इससे पहले सितंबर, 1999 में ताइवान में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 2,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 5,000 इमारतों को नुकसान पहुंचा था। 1999 में आये भूकम्प को ताइवान के इतिहास में दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप माना जाता है। क्योंकि 1935 में आए भूकंप में 3,276 लोगों की मौत हुई थी और 12,000 से ज्यादा घायल हुए थे।

ताइवान में भूकम्प, जापान में सुनामी की चेतावनी

ताइवान में आये शक्तिशाली भूकम्प के बाद जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जापानी मौसम विभाग के अनुसार, वहां 9.8 फुट ऊंची सुनामी की लहरें उठने की आशंका है। जापान के साथ फिलीपींस ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: महिला पुलिसकर्मियों के मिलेगा 730 दिनों का मातृत्व अवकाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *