न्यायपालिका पर ‘खास समूह’ बना रहा दबाव! देश के 600 दिग्गज वकीलों ने CJI को खत लिखकर जताई चिंता

'Special group' is under pressure on judiciary! 600 lawyers wrote letter to CJI

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार न्यायपालिका पर ‘खास समूह’ द्वारा दवाब बनाये जाने को लेकर चिंता जतायी गयी है। यह चिंता देश के 600 नामचीन वकीलों ने CJI डीवाई चन्द्रचूड़ को पत्र लिखकर जतायी है। पत्र लिखने वाले इन वकीलों के समूह में हरीश साल्वे समेत कई दिग्गज वकील शामिल हैं। वकीलों ने न्यायपालिका की अखंडता को कम दिखाने का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा है कि एक खास ग्रुप लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सक्रिय है जो जो देश में कोर्ट को कमजोर करने में जुटा हुआ है। पत्र में साथ ही न्यायपालिका की संप्रभुता और स्वायत्तता पर हमले की कोशिश किये जाने का भी जिक्र किया गया है।

पत्र में वकीलों ने लिखा है कि कानून का समर्थन करने वाले लोगों के रूप में, अपनी अदालतों के लिए आवाज उठाने का समय आ गया है। इसके लिए हमें साथ आने की भी जरूरत है। ताकि न्यायपालिका पर जो छिपे हुए हमले हो रहे हैं, उसके खिलाफ हम एकजुट हो सकें। हमारे लिए सबसे जरूरी यह है कि हमारी अदालतें हमारे लोकतंत्र के स्तंभ के रूप में बनी रहें। लिखे पत्र में चुनाव के समय में ग्रुप द्वारा सबसे ज्यादा रणनीतियां बनाने का जिक्र किया गया है। ऐसा ही 2018-2019 में भी देखने को मिला था।

पत्र लिखने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, पिंकी आनंद, मनन कुमार मिश्रा, हितेश जैन समेत अन्य नामचीन वकील शामिल हैं।

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Lohardaga : क्या कांग्रेस में नहीं चली मंत्री रामेश्वर उरांव की? सुखदेव भगत ले उड़े टिकट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *