Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में अपने मंदिर में आ गये श्रीराम, शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी ने की प्राण-प्रतिष्ठा

Shri Ram came to the temple in Ayodhya, PM Modi consecrated him at the auspicious time

Ram Mandir Pran Pratishtha: आखिरकार 500 वर्षों के बाद विश्व भर के समस्त राम भक्तों की साध पूरी हो गयी। भगवान श्रीराम अपनी अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान हो गये हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड में 84 मिनट के शुभ मुहूर्त में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की।

देश-विदेश से आये समस्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की। प्रधानमंत्री मोदी निर्धारित समय पर अयोध्या पहुंचे उनके पहुंचने के बाद आकाश से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। पुष्प वर्षा के बीच पीले वस्त्र धारण किये और हाथों में श्रीराम की भेंट वस्त्र लिए हुए पीएम मोदी मंदिर पहुंचे। मंदिर की सीढ़ियों से चढ़ते हुए जब पीएम मोदी मंदिर के अंदर प्रवेश कर रहे थे, विश्व भर में दूरदर्शन से सीधा प्रसारण देख रहे श्रद्धालुओं को ऐसा अहसास हो रहा था मानो वे दिव्य लोक में पहुंच गये हैं।

मंदिर के गर्भगृह में पहुंचने के बाद  पीएम मोदी ने भगवान को भेंट किये जाने वाले वस्त्र और पुष्प पुरोहित को अर्पित किए। इसके बाद आरम्भ ही श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रमुख अनुष्ठान। पुरोहित सुनील शास्त्री ने प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को सम्पन्न कराया। इसी मध्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पीएम मोदी की बगल में बैठे रहे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के वक्त उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी गर्भगृह में उपस्थित थे।

पुरोहित सुनील शास्त्री ने शुभ मुहूर्त में जैसे ही प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न कराया। श्रीराम लला का भव्य विग्रह दूरदर्शन के माध्यम से पूरी दुनिया ने देखा। अनुष्ठान के सम्पन्न होने के बाद हेलीकॉप्टर से एक बार फिर पुष्प वर्षा की गयी। इसके बाद मंदिर के अंदर भजन गायन के बाद भगवान की आरती की गयी।

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, अयोध्या में सितारों का जमावड़ा

Ram Mandir Pran Pratishtha

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *