सैफ अली खान हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, घर की बढ़ी सुरक्षा

image source: social media

अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan)   को 6 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ठीक होने के लिए कुछ और दिन घर पर आराम करने की जरूरत की बात कही है। सैफ अली खान को अस्पताल से रिसीव करने पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान पहुंची।  अब उनकी घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बता दें कि  सैफ अली खान के घर पर  सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील किया जा रहा है।

क्या हुआ था एक्टर के साथ?

16 जनवरी को देर रात सैफ और करीना कपूर खान (Saif Ali Khan) के घर में चोर घुस आया था। चोर के साथ हाथापाई में ही सैफ घायल हो गए थे। घुसपैठिये ने उन पर चाकू से कई वार किए थे। इसके बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई थी। उनकी सर्जरी सफल हुई. जिसके बाद अब उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

ये भी पढ़ें :RG Kar Rape-Murder: दोषी को फांसी की सजा दिलाने पश्चिम बंगाल सरकार पहुंची HC