Republic Day 2024: दिल्ली के कर्तव्य पथ दिखी झारखंड की शानदार झांकी, आप भी देखिये

Republic Day 2024

Republic Day 2024: शुक्रवार को देश अपने गणतंत्र स्थापना का 75वां जश्न मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश करती झांकियां निकाली गयीं। इस वर्ष भी झारखंड की शानदार झांकी देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शान से निकली। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सांस्कृतिक झलक से हटकर अपनी आर्थिक झलक दिखालाई। जैसा कि सभी जानते हैं कि झारखंड रेशम उद्योग भारत में नम्बर एक है। इतना ही नहीं यहां का रेशम विश्व प्रसिद्ध भी है। उसी झलक इस बार के विदेशी मेहमान फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के साथ पूरे देश ही नहीं, पूरी दुनिया को दिखाई। आज की निकाली गयी झांकी को सोहराय और कोहबर पेंटिंग से सजायी गयी झांकी में झारखंड की जनजातीय शक्ति को जीवंत किया गया था।

बता दें कि इस बार कुल 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां कर्तव्य पथ पर दिखाई दीं। कर्तव्य पथ पर झारखंड की प्रदर्शित होने वाली झांकी में तसर उत्पादन का प्रारूप दिखा। पूरे देश में झारखंड सबसे ज्यादा 62 फीसदी तसर का उत्पादन करता ही है। इतना ही नहीं, यहां का मयूराक्षी ब्रांड पूरे विश्व में विख्यात है। बता दें कि झारखंड देश में सबसे ज्यादा तसर उत्पादन करने वाला राज्य है। झारखंड हर साल औसतन 20 हजार पांच सौ मीट्रिक टन तसर का उत्पादन करता है। पिछले वर्षों की बात करें तो गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड ने इससे पहले देवघर मंदिर का प्रारूप दर्शाया था जबकि उससे पहले दुमका के मंदिरों के नगर मलूटी का दर्शन पूरी दुनिया को कराया था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गणतंत्र दिवस पर CM हेमंत ने शहीदों को किया नमन, झारखंड की तरक्की भी दिखलाई

 

Rungta Steel Republic Day

 

Republic Day 2024

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *