Jharkhand: नया जीवन जीने के लिए मिला है, दुमका में दुष्कर्म की शिकार स्पेनी महिला नेपाल रवाना होने से पहले बोली

Rape victim Spanish woman says she has got a new life to live

विदेशी महिला ने प्रशासन की कार्रवाई का जताया आभार

दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनी टूरिस्ट महिला बिहार के रास्ते नेपाल रवाना हो गयी है। दुष्कर्म की त्रासदी से उबरने के बाद वह भारत से रवाना हुई है। दुष्कर्म के बाद  स्थानीय प्रशासन ने जो तत्परता दिखायी और कार्रवाई की उसके लिए विदेशी महिला ने आभार व्यक्त किया है। बता दें कि एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने खुद सुरक्षा देखरेख में महिला अपनी बाइक से निकली। रवाना होने के समय सुरक्षाकर्मी भी साथ थे।

हादसे का दुःख, फिर भी अपनी भारत यात्रा से संतुष्ट!

दुमका से जाने के पहले स्पेनी टूरिस्ट महिला ने मीडिया को एक साक्षात्कार भी दिया। महिला ने कहा कि वह पिछले छह महीने से भारत दौरे पर है। इस दौरान उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई थी, लेकिन यहां जो हुआ उसमें अब कुछ भी छुपाने लायक भी नहीं। विदेशी महिला ने कहा कि उसकी नाराजगी सिर्फ अपराधियों के लिए है। प्रशासन से उसे जो भी सहयोग मिला, उसके लिए उसने प्रशासन का आभार जताया। फिर भी उसने यह स्वीकार किया कि यह जीवन है जीवन में कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। उसे जो नवजीवन मिला है उसे मजबूती से जियेंगी। इस घटना के बाद उसे नया जीवन ही तो मिला है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: सहानुभूति की लहर से सत्ता सफर की ‘कल्पना’! सफल हो रही झामुमो की योजना!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *