Ranchi-Varanasi Vande Bharat: Ranchi से Varanasi जाने में अब लगेंगे सिर्फ 8 घंटे, शुरू हो रही Vande Bharat, जानिए किराया और समय

ranchi vande bharat, ranchi varanasi vande bharat

Ranchi-Varanasi Vande Bharat: रांची से वाराणसी तक चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। रांची स्टेशन से इस ट्रेन को सुबह आठ बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व सांसद संजय सेठ हरी झंडी दिखाएंगे। रांची रेलमंडल से चलने वाली यह तीसरी वंदेभारत ट्रेन है। यह जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता में रांची रेलमंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि रांची से ट्रेन सुबह 5:10 बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से शाम 4:05 बजे खुलकर रात 11:55 बजे रांची आएगी। आठ कोच वाली इस ट्रेन में 530 सीट है। ट्रेन रांची से वाराणसी तक का सफर सात घंटे 50 मिनट में तय करेगी। यह हफ्ते में छह दिन चलेगी। हालांकि ट्रेन का कब से नियमित परिचालन होगा, यह जानकारी रेलवे मुख्यालय ने नहीं दी है।

वहीं, रांची से बोकारो तक वंदेभारत ट्रेन का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया। मौके पर एडीआरएम मनीष कुमार, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, डिप्टी सीई एनके मीणा, गुरमीत सिंह, चंदन सिंह, कलावंती सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जानिए रांची-वाराणसी Vande Bharat train का समय और किराया 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *