Jharkhand: राहुल गांधी को Ranchi MP-MLA कोर्ट से समन, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

Rahul gets summons from Ranchi MP-MLA court, had commented on Amit Shah

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रांची एमपी-एमएलए कोर्ट ने आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में समन भेजा है, जिस पर 6 जुलाई को सुनवाई होगी। यह मामला तब का है जब अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उसी टिप्पणी पर कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज मामले में मंगलवार को रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत सुनवाई की अगली तिथि छह जुलाई निर्धारित की है। अदालत ने इससे पहले भी राहुल गांधी की उपस्थिति के लिए पूर्व में समन जारी किया था। लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। बता दें कि राहुल गांधी ने एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। आज की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नवीन झा के अधिवक्ता बिनोद कुमार साहू ने पैरवी की।

आपत्तिजनक टिप्पणी का क्या है मामला?

राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में शिकायतकर्ता ने रांची सिविल कोर्ट मामला दर्ज कराया था जिस पर कोर्ट ने समन भी जारी किया था। शिकायतकर्ता भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नवीन झा के मुताबिक, राहुल ने कहा था कि भाजपा में एक हत्यारा अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: अब भी संघ और भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं? मोहन भागवत ने मणिपुर मुद्दा उठाकर सरकार से किया बड़ा सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *