22 मई को झारखंड आएंगी प्रियंका गांधी, रांची और गोड्डा में करेंगी जनसभा

priyanka gandhi ranchi, priyanka gandhi

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड आने वाली है। यहां वो रांची से इंडिया गठबंधन की रांची और गोड्डा प्रत्याशी के लिए जनसभा करेंगी। मिली जानकारी के प्रियंका यशस्विनी सहाय के समर्थन में लोवाडीह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही यशस्विनी को वोट देने की जनता से अपील करेंगी। दूसरी ओर गोड्डा में प्रियंका प्रदीप यादव को लिए जनसभा करेंगी।

लोवाडीह में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
गौरतलब है कि पहले प्रियंका गांधी 21 मई को रांची आने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश अब वो 22 मई को आएंगी। 22 मई को पहले प्रियंका गोड्डा में प्रदीप यादव के समर्थन में जनसभा करेंगी। इसके बाद वो रांची आएंगी। रांची में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए लोवाडीह में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। जानकारी के अनुसार लोवाडीह में दुर्गा सोरेन चौक के नजदीक मैदान में कांग्रेस नेता सभा करेंगी। इस दौरान सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढें: Jharkhand Lok Sabha 2024: सुबह 11 बजे तक झारखंड की तीन सीटों पर 26.18 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा कोडरमा में 26.95 %

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *