Jharkhand: पारम्परिक तरीके से सम्मान कर रांची के मतदान केन्द्रों पर भेजी गयीं पोलिंग पार्टियां

Polling parties were sent to polling centres in Ranchi after being honoured in a traditional manner

लोकसभा चुनाव 2024 में देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण के मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। देश में 8 राज्यों की 58 सीटों में झाररखंड में रांची सहित 4 लोकसभा सीटों (रांची, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर ) पर 25 मई को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को पारम्परिक तरीके से सम्मान के साथ उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार स्थानीय महिलाओं द्वारा पारम्परिक तरीके के फूलों से अभिनन्दन कर और तिलक लगाकर मतदान कर्मियों को विदा किया जा रहा है।

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। रांची लोकसभा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा के सरायकेला-खरसांवा जिले के ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2037 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दिया गया  है।

तस्वीरों में पोलिंग पार्टी की रवानगी

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: ED कार्यालय नहीं पहुंचे IAS Manish Ranjan, लेटर भेजकर मांगी अगली तारीख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *