Jharkhand: चम्पाई सोरेन को कुर्सी छोड़ने का फरमान जारी? कल्पना को सीएम बनाने की तैयारी? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

Kalpana Soren Nishikant Dubey

झारखंड की सम्भावित राजनीति पर गुरुवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को पद छोड़ने का फरमान मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। गोड्डा सांसद के इस पोस्ट पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजियां तो शुरू हो ही गयी हैं।

दरअसर, निशिकांत दुबे ने विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के पोस्ट के हवाले से यह बात कही थी। इसी पर गोड्डा सांसद ने झारखंड और झामुमो के भविष्य की राजनीति पर X पर पोस्ट डाला था। निशिकांत दुबे ने सुदीव्य सोनू के पोस्ट को लेकर X पर लिखा – मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी के विदागिरी का समय आ गया है। सोरेन परिवार कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री मान चुका है,यह है विधायक जी का ट्वीट

निशिकांत दुबे ने साथ ही सुदीव्य सोनू का पोस्ट भी अटैक किया था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Vasant Navratri: अपनी मंद हंसी से मां कूष्मांडा की थी सृष्टि की रचना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *