FIH Olympic Qualifier: भारत महिला टीम नहीं जायेगी पेरिस, जापान से मिली हार, मिला चौथा स्थान

Olympic Qualifier: Indian women's team will not go to Paris, lost to Japan

FIH Olympic Qualifier में भारतीय महिला टीम के लिए निराशाजनक खबर है। भारतीय महिला टीम पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। गुरुवार को जर्मनी से सेमीफाइनल मैच हारने के बाद शुक्रवार को खेले गये तीसरे और चौथे स्थान के मैच में जापान से जीतना जरूरी था। लेकिन जापान के हाथों एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 0-1 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार ने भारतीय टीम का पेरिस ओलम्पिक में जाने का सपना भी तोड़ दिया।

रांची के मोरहाबादी स्थित मरङ जयपाल सिंह मुण्डा स्टेडियम में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मैच में पहला गोल जापान ने किया। जापान ने मैच के पहले क्वार्टर में छठे मिनट में गोल कर दिया। यह गोल जापान की उराटा काना ने किया। उराटा ने यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किया। पहले क्वार्टर में जापान 1-0 की बढ़त बनाये हुई थी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। इस क्वार्टर में भारत ने जापान के गोल पोस्ट पर कई हमले किये। इस दौरान उसे 2 पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे क्वार्टर की तरह भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी जापान के खेमे में कई बार हलचल मचाई। लेकिन भारतीय टीम के हाथ निराशा ही लगी। इस क्वार्टर के अंतिम लम्हों में भारत ने एक के बाद एक 3 पेनाल्टी कॉर्र हासिल किये। लेकिन किसी को गोल में बदलने में सफल नहीं हुई। भारतीय टीम मैच के आखिरी क्वार्टर में भी कुछ अच्छे मूव बनाये। लेकिन सुरक्षात्मक खेल रही जापान टीम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह मैच जीतकर जापान तीसरे स्थान पर रही और पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: रामलला के पूर्ण विग्रह की पहली झलक आयी सामने! 22 जनवरी को होने वाली है प्राण-प्रतिष्ठा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *