Nishikant Dubey फिर सक्रिय, गांडेय उपचुनाव को लेकर राज्यपाल को फिर दी सलाह

Nishikant Dubey active again, advises Governor again regarding Gandey by-election

झारखंड की राजनीतिक हलचलों के बीच गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) एक बार फिर सक्रिय हो गये हैं। बता दें कि इस समय झारखंड में सारी राजनीति गांडेय विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे और वहां पर उपचुनाव कराये जाने के गणित को लेकर हो रही है। झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को राज्य का सीएम बनाये जाने की अटकलें भी गर्म हैं। अटकलें तो यह भी हैं कि गांडेय की खाली हुई सीट पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

मगर गोड्डा सांसद का कहना कुछ और है। उनके अनुसार इसमें एक कानूनी अड़चन है, इसको लेकर उन्होंने सोमवार को अपने ‘X’ पोस्ट में महाराष्ट्र की काटोल सीट का भी हवाला दिया था। निशिकांत दुबे ने लिखा था कि मुंबई हाईकोर्ट के काटोल विधानसभा के निर्णय के अनुसार अब गांडेय में चुनाव नहीं हो सकता। काटोल विधानसभा सीट जब महाराष्ट्र में ख़ाली हुई, तब विधानसभा का कार्यकाल 1 साल 50 दिन था। यदि कल्पना सोरेन कहीं से विधायक नहीं बन सकती हैं तो मुख्यमंत्री कैसे बनेंगी? कांग्रेस झारखंड को चरागाह बनाने की कोशिश कर रही है।

इसके बाद मंगलवार को जब महाधिवक्ता और सचिव विनय चौके के सीएम ऑफिस पहुंचने की खबर आयी तब निशिकांत दुबे ने ‘X’ पर फिर एक पोस्ट कर फिर से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सलाह दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी परेशान, उनके सचिव चौबे जी से लेकर महाधिवक्ता मिश्रा जी गांडेय उप चुनाव कराने के लिए परेशान, विधायक दल की बैठक कल, राज्यपाल के पास अपना इस्तीफ़ा व कल्पना सोरेन जी को विधायक दल का नेता बनाने वाला पत्र राज्यपाल महोदय को एक साथ देने की तैयारी @CPRGuv  झारखंड के राज्यपाल से विनम्र निवेदन है कि क़ानूनी सलाह के बाद ही निर्णय लें।‘

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ‘बउवा’ के सीएम बनने की उम्मीद जगी तो राजद की खिल गयीं बाछें! क्या नीतीश छोड़ेंगे कुर्सी?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *