NEET 2024 Topper Ranchi: NEET में रांची के मानव प्रियदर्शी को मिला ऑल इंडिया रैंक वन, झारखंड के लाल ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड

Neet Topper

NEET UG 2024 Topper: मानव प्रियदर्शी ने नीट 2024 अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में आल इंडिया रैंक 1 (720/720) हासिल किया है। यह जेवीएम श्यामली और झारखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जहां जेवीएम श्यामली रांची के एक छात्र ने एनईईटी परीक्षा में शुरुआत से ही अखिल भारतीय रैंक 1 (720/720) स्कोर कर सभी रिकार्ड तोड़ दिए।

जेवीएम श्यामली के छात्र रहे हैं मानव प्रियदर्शी

नीट 2024 स्कूल रिकार्ड के अनुसार वह केजी से कक्षा 12वीं तक जेवीएम श्यामली का छात्र रहा है। साथ ही मानव एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। प्रिंसिपल समरजीत जाना और स्कूल के वाइस-चेयरमैन ने मानव और उसके परिवार को उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल ने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक के रूप में देश की सेवा करना गर्व की बात है।

NEET UG 2024 Topper

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *