Jharkhand: इंडी गठबंधन से चौकन्ना रहने की जरूरत, चतरा में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Need to be cautious about Indi alliance, PM Modi lashed out at opposition in Chatra

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चतरा के सिमरिया में विपक्षी इंडी गठबंधन पर जम कर बरसे। पीएम मोदी सिमरिया में चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह और हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में वोट करने की अपील करने के लिए जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे।

विपक्ष की मंशा पर पीएम ने उठाये सवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडी गठबंधन की नीयत पर एक नहीं कई सवाल उठाये। उन्होंने अपने सम्बोधन की शुरुआत में कहा कि इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने बयान दिया है। और उन्होंने यह बयान बहुत ही सोच-समझकर दिया है। उनका यह बयान उनकी ही नहीं, पूरे विपक्ष की हताशा को बताता है। उन्होंने कहा कि उन बड़े नेता ने यह कहा कि देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियां का कांग्रेस में विलय कर देने चाहिए। पीएम ने कहा कि उन नेता का इरादा यह था कि राजनीतिक अस्तित्व खत्म होने से अच्छा है कि समूह में रहकर कुछ तो राजनीतिक फायदा उठाया जाये। यह बात झारखंड के लिए भी महत्वपूर्ण है और पूरे देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि सभी पार्टियों का कांग्रेस में विलय कर दने से एक समूह के रूप में कम से कम मान्य विपक्ष तो बने रहेंगे। यानी अपनी हार को नजदीक देखकर ये पार्टियां तिकड़म लगाकर विपक्ष में जगह ढूंढ रही हैं।

कांग्रेस शहजादे की उम्र से भी कम सीटों पर सिमटेगी

पीएम मोदी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। 4 मई को जब परिणाम आयेंगे तब लोकसभा ही नहीं विधानसभा चुनाव में भी एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनायेगी। पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि शहजादे (राहुल गांधी) और उनकी पार्टी शहजादे की उम्र से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। यानी कांग्रेस को इस चुनाव में 50 से भी कम सीटें मिलने वाली हैं।

देश बचाने वालों और देश के लुटेरों के बीच चुनाव

पीएम मोदी ने कहा कि देश को लूटने वाले लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। यह जो जगह-जगह नोटों का पहाड़ निकल रहा है यह पैसा आखिर किसका है। यह पैसा आपका है। यह पैसा झारखंड का है। मोदी आपके बच्चों के भविष्य सुनिश्चित करना चाहता है। इसलिए इस चुनाव में देश को इन लुटेरों से बचाना जरूरी है। जेएमएम, कांग्रेस और इंडी गठबंधन उनकी नीयत से बचाना समय की सबसे बड़ी मांग है। पीएम ने कहा कि जब मंत्री के कर्मचारी के नौकर के पास से इतना धन निकल रहा है तो फिर उसके मालिकों की तिजारी में कितना धन होगा। ये पैसा किसका है। यह आपका पैसा है। झारखंड का पैसा है। ये लोग भ्रष्टाचार के अलावा कुछ करते ही नहीं।

गरीबों ने इनको चिढ़ होती है

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहा है। लेकिन ये लोग मोदी का भेजा अनाज भी गरीबों तक पहुंचने नहीं देते। ये गरीब जब केन्द्र का अनाज लेकर मोदी की तारीफ करता है तो इन्हें गरीबों से चिढ़ आती है। इसलिए यह केन्द्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचने ही नहीं देते। ऐसा ही धोखा इन्होंने नलजल में किया। मैं पूछता हूं कि झारखवंड का विकास हो जायेगा तो तुम्हारा क्या नुकसान हो जायेगा?

झारखंड के बच्चों का भविष्य खराब करना चाहते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि यहां एक ही उद्योग खूब चल रहा है वह है अफीम उद्योग। यह उद्योग सरकार के संरक्षण में चल रहा है। अब आप ही बताइए, इस उद्योग से किसका भला होगा। अफीम से आपके बच्चों का भविष्य बनेगा या बिगड़ेगा। लेकिन इसकी इन्हें चिंता नहीं है।

आदिवासियों ने बनाया प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम

पीएम मोदी ने कहा कि 500 वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का मंदिर बना। श्रीराम को 14 वर्षों का बनवास हुआ था। जब वह वनवास पर निकले तब वह अयोध्या के राजकुमार थे, लेकिन जब वनवास के बाद लौटे तब वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम बन गये थे। प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम किसने बनाया? आदिवासियों ने प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया है। आदिवासियों के बीच रह कर ही श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम बने थे। लेकिन इंडी गठबंधन को आदिवासी बर्दाश्त नहीं हैं। उन्हें देश की आदिवासी राष्ट्रपति भी बर्दाश्त नहीं हैं। आज देश में आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं तो उन्हें राष्ट्रपति किसने बनाया। मोदी ने नहीं, आपके वोट की ताकत ने बनाया है।

आरक्षण पर विपक्ष की चाल से किया सावधान

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि इंडी गठबंधन देश का संविधान बदल कर आरक्षण ही बदल देने चाहती है। वह चाहती है कि आपका आरक्षण छीन कर मुसलमानों को दे दिया जाये। उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बयान का हवाला देते हुए कहा कि लालू प्रसाद ने कहा कि सभी आरक्षण मुसलमानों को दे देना चाहिए।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झामुमो ने जेपी वर्मा को पार्टी से किया निलम्बित, चमरा लिंडा पहले ही सस्पेंड, क्या लोबिन की भी आयेगी बारी?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *