जंगल में बड़ी घटना की साजिश रचने के बाद पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे नक्सली, पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर धर दबोचा

naxal news, naxali news, naxal garhwa

गढ़वा जिले के रामकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंगल मे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ वर्दीधारी नक्सली आराम कर रहे थे तभी पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पाण्डेय को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद चार थानों की पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर कर नक्सलियो को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया जिसके बाद चारों नक्सली के सरेंडर करते ही पुलिस ने चारो नक्सली के हाथ बांध दिए और किसी अज्ञात स्थल पर लेजाकर पूछताछ कर रहे है। जानकारी के अनुसार रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव के ठोंगापानी से चार वर्दीधारी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।

 

सूचना के आधार पर रमकंडा, रंका पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया गया की रात रमकंडा के हरहे क्षेत्र में नक्सलियों की वर्दी में चार नक्सली पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि नक्सली हरहे के ठोंगापानी जंगल में आराम कर रहे थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर रंका रमकंडा की पुलिस ने उन्हें घेरकर दबोच लिया। हालांकि इस दौरान फायरिंग नही हुई।वहीं नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर किये जाने के बाद पुलिस ने उनके हाथ बांधकर उनसे पूछताछ की। वहीं गिरफ्तार कर लिया गया ।बताया जाता है कि उक्त नक्सली मझिआंव क्षेत्र के बताये जाते हैं।

गढ़वा से विनय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: जामताड़ा के युवा वोटर्स में दिख रहा उत्साह, पहली बार मतदान करने की जाहिर की ख़ुशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *