Jharkhand: एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा ने दर्जन भर नक्सलियों के साथ किया सरेंडर

Misir Besra, carrying a reward of one crore, surrendered along with a dozen Naxalites.

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड पुलिस का हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य के कुख्यात और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके साथ 12 हार्डकोर नक्सलियों ने भी एक सरेंडर किया है। सभी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के सक्रिय सदस्य थे। नक्सलियों के आत्मसमर्पण किये जाने की पुलिस ने पुष्टि कर दी है। पुलिस ने लेकिन नक्सलियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। समझा जा रहा है कि पुलिस विधिवत सरेंडर कराने के बाद इनके नामों का खुलासा करेगी। साथ ही उन्होंने किन हथियारों के साथ सरेंडर किया है इसकी भी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

नक्सलियों के सरेंडर किये जाने के बारे में जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार कहा जा रहा है कि ये नक्सली सरेंडर किये जाने से पहले पुलिस से सम्पर्क कर आत्मसमर्पण की इच्छा जतायी थी। उनका कहना था कि वे सामान्य जीवन जीना चाहते हैं और जंगल की दुनिया से निकल कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि मिसिर बेसरा समेत इन हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर किया जाना कोल्हान के नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: फ्रॉड का नया तरीका! एटीएम में फेवीक्विक डालकर लगाता था चूना, गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *